फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबादः एसएसपी कार्यालय के बाहर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, ढाई सौ गज के प्लॉट का है मामला

Wed, 29 Jul 2020 02:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय के बाहर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद एसएसपी कार्यालय पर बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिलाय ने कार्यालय के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। महिला एसएसपी कार्यालय के बाहर खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने जा रही थी।

विज्ञापन


इसी बीच किसी पुलिसवाले ने उसे देख लिया और उससे पेट्रोल छीनकर महिला को थाने में भेजा गया। पीड़ित महिला का नाम शहाना परवीन निवासी सीलमपुर बताया जा रहा है।

इस महिला का अशोक विहार में ढाई सौ गज का प्लॉट है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके प्लॉट पर दबंग भूमाफियाओं जहीर, सराफत, रियासत समेत कई लोगों ने कब्जा कर लिया है। महिला की तहरीर लोनी थाने में नहीं ली गई, जिसके चलते उसने एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें