फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबादः महिला को अगवा कर बेरहमी से उतारा मौत के घाट, कुरुक्षेत्र में फेंका शव

Fri, 16 Oct 2020 05:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

- गत 7 सितंबर को लापता हुई थी महिला, परिजनों ने अगले दिन दर्ज कराई थी गुमशुदगी
- सवा माह बाद पता लगने पर परिजनों ने अपंजीकृत डॉक्टर को नामजद कर दर्ज कराया हत्या का केस
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मसूरी थानाक्षेत्र के डासना में शबाना (32) को अगवा कर हत्या करने और शव हरियाणा के कुरुक्षेत्र में फेंकने का मामला सामने आया है। शबाना गत सात सितंबर को संदिग्ध हालात में लापता हुई थी। खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न लगने पर परिजनों ने 8 सितंबर को मसूरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


गुरुवार को सवा माह बाद बृहस्पतिवार को शबाना की हत्या का पता लगने पर परिजनों ने पड़ोस में क्लीनिक चलाने वाले अपंजीकृत डॉक्टर इस्माइल पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब कुरूक्षेत्र जाकर घटनास्थल का जायजा लेगी।

आफताब कॉलोनी वार्ड नं-8 डासना निवासी यामीन की पत्नी शबाना गत 7 सितंबर की दोपहर दो बजे बाजार से सामान लाने की बात कहकर घर से निकली थी। रात 9 बजे तक न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने 8 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि बृहस्पतिवार को उन्हें पुलिस के माध्यम से पता चला कि शबाना का शव 8 सितंबर को कुरूक्षेत्र में मिला था। मुस्लिम संप्रदाय की वेशभूषा होने के कारण पुलिस ने 72 घंटे बाद शव को सुपुर्दे खाक कराया था। शव मिलने का पता लगते ही परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

परिजनों ने गुरुवार को पड़ोस में क्लीनिक चलाने वाले अपंजीकृत डॉक्टर इस्माइल पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस्माइल ने जहरीले इंजेक्शन देकर शबाना की हत्या की और शव कुरूक्षेत्र में फेंक दिया। मसूरी एसएचओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी को हत्या के मुकदमे में तब्दील कर दिया गया है। नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें