फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबादः हिंडन नदी के पास फेंके गए कूड़े में लगी भीषण आग, एनसीआर की हवा हुई जहरीली

Mon, 28 Oct 2019 05:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
गाजियाबाद में हिंडन नदी के किनारे फेंके गए कूड़े में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद में हिंडन नदी के किनारे एलिवेटेड रोड के नीचे सोमवार सुबह कूड़े में भीषण आग लग गई। इस आग ने पूरे गाजियाबाद को धुएं की चादर से ढक लिया।

विज्ञापन


यह आग नगर निगम की बड़ी लापरवाही के चलते लगी, जिसका खामियाजा एनसीआरवासियों को कई दिनों तक प्रदूषण के रूप में भुगतना पड़ेगा। आग लगने के बाद धुआं फैलते ही राजनगर एक्सटेंशन समेत पूरे शहर में धुआं भर गया। 

सूचना पर पुलिस और फायर के जवान मौके पर पहुंचे। शाम तक जवान आग बुझाने में लगे रहे, जिसमें पांच टैंकर पानी भी कम पड़ गया। तब जेसीबी से कूड़ा उठाकर नदी में डुबो कर आग बुझाई गई। हवा तेज होने से धुआं तेजी से फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि नगर निगम गाजियाबाद महीनों से शहर का कूड़ा, प्लास्टिक यहां डाल रहे थे, जबकि यह कूड़ा डालने की कोई जगह नहीं है। आज सुबह इस कूड़े में भयंकर आग लग गई। इस आग से इतना धुआं हुआ है कि पूरे NCR की हवा को बर्बाद कर सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें