फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद : बेकाबू कार ने कई वाहनों में मारी टक्कर, एक की मौत 3 घायल

Thu, 16 Jul 2020 04:30 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
गाजियाबाद में बेकाबू कार ने कई वाहनों में मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार में बेकाबू कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी चालक की पिटाई करते हुए उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक  आरोपी चालक का पिता बुलंदशहर में  सिपाही के पद पर तैनात हैं। सूचना पर पहुंचे चालक के सिपाही पिता के साथ भी लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार को कब्जे में ले लिया है। आरोपी युवक शराब के नशे में बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें