फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद को पहली बार मिली देवधर ट्रॉफी की मेजबानी

Mon, 08 Sep 2014 01:40 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद में पहली बार देवधर ट्रॉफी (ओपन वर्ग) में कराई जाएगी। गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) ने इस ओर प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा यहां दो रणजी मैच, ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट और जूनियर ट्रॉफी के मैच भी कराए जाएंगे। जीसीए नए अंपायर बनाने के लिए पहली बार 20 अक्तूबर को वर्कशॉफ आयोजित कराएगा। यह वर्कशॉफ आरपीएल एकेडमी में होगी।

जीसीए के अध्यक्ष राकेश मिश्रा, चेयरमैन उमेश चोपड़ा, सचिव मनोज मांकड़ व धीरेंद्र कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में अपनी योजनाआें के बारे में बताया। पदाधिकारियाें ने बताया कि जोन बनने के बाद गाजियाबाद ने अंडर 16 व 19 की ट्रॉफी पूर्व में जीती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीसीए 13 सितंबर को खिलाड़ियाें का सम्मान करेगी। महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए एक अक्तूबर से महिला एकेडमी का शुभारंभ होगा।  20 अक्तूबर को अंपायर की वर्कशॉप होगी।

वर्कशॉप के लिए गुलधर स्थित आरपीएल एकेडमी से 20 सितंबर से फार्म मिलेंगे। इस अवसर पर इसमें खिलाड़ियाें को क्रिकेटर सुरेश रैना का सामान दिया जाएगा।

इस दौरान सुरेश रैना के भाई दिनेश रैना समेत अरविंद डोगरा, आरपी सिंह, मनोज गौड़, राजीव बाली, हरीश शामी, मतलूब उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें