गाजियाबाद पुलिस ने दी मामले की जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी के राम पार्क इलाके में बुधवार तड़के कार के पुर्जे चोरी करने पहुंचे तीन युवकों को लोगों ने घेर लिया। भागते समय एक आरोपी नाले में गिर गया, जबकि दो फरार होने में कामयाब हो गए। नाले में गिरे आरोपी की लोगों ने पिटाई कर दी।
गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सलीम (28) निवासी खुशहाल पार्क, ट्रॉनिका सिटी के रूप में हुई है। सलीम के परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन ने बताया कि कुछ लोग ट्रेस हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।