फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबादः फ्लाईओवर, पुल के बाद अब नई हाउसिंग स्कीम

Sat, 04 Jan 2014 11:29 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल पर दो फ्लाईओवर और एक पुल का तोहफा पा चुके शहरवासियों को जनवरी में कई और सौगातें मिलेंगी। इनमें जीडीए की हाउसिंग स्कीम, सरकारी अस्पतालों में फ्री एक्सरे, मोहननगर चौराहे पर एफओबी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


जीडीए 26 जनवरी को लांच करेगी हाउसिंग स्कीम
जीडीए की हाउसिंग स्कीम में घर चाहने वालों को गणतंत्र दिवस के मौके पर अवसर मिलेगा। जीडीए ने 26 जनवरी को शहर के विभिन्न हिस्सों में खाली हुए भूखंडों पर स्कीम लांच करने की तैयारी शुरू कर दी है। योजना के अंतर्गत एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी भवनों की स्कीम लांच होगी। जीडीए अधिकारियों ने स्कीम के लिए संपत्तियों की सूची तैयार करने का काम शुरू कर दिया है।

अब सरकारी अस्पतालों में फ्री में होगा एक्सरे
गरीब मरीजों को प्रदेश सरकार ने नए साल का तोहफा दिया है। प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि जनवरी से सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में एक्सरे की जांच होगी। अब तक सरकारी अस्पताल में एक्सरे अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी की कई जांचों पर रियायती दरों के चार्ज लिए जाते थे।
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल में एक्सरे 30 रुपये में होता था, शासनादेश के बाद अब यह फीस भी नहीं ली जाएगी। संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमएस डा. संदीप पंवार ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा कर दी है लेकिन अभी तक अस्पतालों में लिखित में आदेश नहीं आए हैं। जिस दिन शासन से आदेश आ जाएंगे उसी दिन से यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

मोहन नगर चौक पर बनेगा लिफ्ट वाला एफओबी
शहर के सबसे ज्यादा व्यस्त मोहन नगर चौराहे पर निगम और निजी फर्म मिलकर एफओबी का निर्माण करेंगे। बृहस्पतिवार को महापौर तेलूराम कांबोज और निगम अधिकारियों ने संयुक्त रूप से एफओबी का शिलान्यास किया। 1.5 करोड़ की लागत से बनने वाले इस एफओबी में पहली बार लिफ्ट भी लगाई जाएगी।

मेट्रो के प्रस्तावित रूट की वजह से मोहननगर चौराहे पर एफओबी का निर्माण टाला जा रहा था। अब निगम ने साहिबाबाद बस अड्डे की ओर एफओबी का निर्माण कराने की प्लानिंग की है। निगम के अधिशासी अभियंता एके सिंह ने बताया कि एफओबी का निर्माण आर्क आउटडोर मीडिया करेगी।

बीओटी पर बनने वाले इस एफओबी पर निगम का बजट खर्च नहीं होगा। इस एफओबी पर पहली बार लिफ्ट बनाई जाएगी, ताकि विकलांगों को भी सड़क पार करने में दिक्कत न हो। जल्द ही चार अन्य एफओबी का निर्माण भी शुरू होगा। मोहन नगर एफओबी अप्रैल 2014 तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें