फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने नहीं पूरी की बिल्ली पालने की जिद, इकलौते बेटे ने कर ली आत्महत्या

Fri, 14 Aug 2020 01:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

बिल्ली का बच्चा पालने की जिद पूरी न होने पर इंदिरापुरम के शिप्रा सनसिटी चौकी क्षेत्र की एक सोसायटी में 10वीं कक्षा के छात्र ने खुदकुशी कर ली। उसका शव बृहस्पतिवार सुबह कमरे में पंखे से चुन्नी के सहारे लटका मिला।

विज्ञापन


किशोर तीन दिनों से बिल्ली का बच्चा मांग रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पुलिस को मामले में शिकायत नहीं दी है। किशोर परिवार का इकलौता बेटा था। घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं।

सोसायटी में एक महिला 14 वर्षीय बेटे और 7 वर्षीय बेटी के साथ रहती हैं। उनके पति विदेश में एक कंपनी में नौकरी करते हैं। बेटा दिल्ली के छतरपुर स्थित निजी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस जांच में परिजनों ने बताया कि किशोर तीन दिनों से बिल्ली के बच्चे के लिए जिद कर रहा था।
विज्ञापन


मां ने उसे पिता के घर आने पर बिल्ली का बच्चा लाने की बात कही थी लेकिन किशोर नहीं माना। मां के बात नहीं मानने पर बुधवार दोपहर किशोर ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद कमरा नहीं खोला।

विज्ञापन

मां ने कई बार बुलाया लेकिन उसने गेट नहीं खोला। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जब जिम ट्रेनर आई तो मां ने दूसरी चाबी से कमरे का दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही वह दंग रह गईं। बेटे का शव पंखे पर चुन्नी के सहारे फंदे से लटका हुआ था।

परिवार ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों की ओर से भी कोई शिकायत भी नहीं दी गई है। 
 
पहले भी गुस्से में खुद को कमरे में कर लेता था बंद
पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्र दिल्ली के होस्टल में ही रहकर पढ़ाई करता था। लॉकडाउन में स्कूल बंद होने पर वह घर आया हुआ था। वह पहले भी कई बार खुद को गुस्से में कमरे में बंद कर लेता था। पुलिस का कहना है कि किशोर पबजी खेलने का भी आदी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें