मां ने कई बार बुलाया लेकिन उसने गेट नहीं खोला। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जब जिम ट्रेनर आई तो मां ने दूसरी चाबी से कमरे का दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही वह दंग रह गईं। बेटे का शव पंखे पर चुन्नी के सहारे फंदे से लटका हुआ था।
परिवार ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों की ओर से भी कोई शिकायत भी नहीं दी गई है।
पहले भी गुस्से में खुद को कमरे में कर लेता था बंद
पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्र दिल्ली के होस्टल में ही रहकर पढ़ाई करता था। लॉकडाउन में स्कूल बंद होने पर वह घर आया हुआ था। वह पहले भी कई बार खुद को गुस्से में कमरे में बंद कर लेता था। पुलिस का कहना है कि किशोर पबजी खेलने का भी आदी था।