फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad : एग रोल के बकाया 500 रुपये मांगने पर दुकानदार को पिटबुल से कटवाया, उससे पहले बुरी तरह पीटा

Fri, 31 May 2024 02:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

इंदिरापुरम (गाजियाबाद) कोतवाली क्षेत्र के प्रह्लादगढ़ी में एग रोल के बकाया पांच सौ रुपये मांगने पर युवक ने दुकानदार सलमान को बुरी तरह पीटा और उसको अपने पिटबुल नस्ल के कुत्ते से कटवा दिया। 
विज्ञापन
Pitbull dog
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरापुरम (गाजियाबाद) कोतवाली क्षेत्र के प्रह्लादगढ़ी में एग रोल के बकाया पांच सौ रुपये मांगने पर युवक ने दुकानदार सलमान को बुरी तरह पीटा और उसको अपने पिटबुल नस्ल के कुत्ते से कटवा दिया। घटना मंगलवार रात करीब 12:30 बजे की है। कुत्ते ने दुकानदार की जांघ पर काटा है। सलमान ने निजी अस्पताल में इलाज कराकर इंदिरापुरम थाने में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


वैशाली सेक्टर-दो, ई-ब्लॉक निवासी सलमान की प्रह्लादगढ़ी में चूना भट्ठी रोड पर एग रोल की दुकान है। वह मंगलवार रात 12:30 बजे दुकान बंद करके घर जा रहे थे। इस बीच नरेश शर्मा को देखकर उन्होंने एक माह के बकाये पांच सौ रुपये मांगे तो वह भड़क गया। उनसे गाली-गलौज करके मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद उन्हें पकड़कर अपने पिटबुल से कटवा दिया। वह मदद के लिए रोते-चिल्लाते रहे लेकिन आरोपी नहीं माना।

कुत्ते के काटने के बाद वह अपने एक दोस्त के साथ डॉक्टर के पास गए। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि पिटबुल नस्ल के कुत्ते के मालिक नरेश शर्मा को गिरफ्तार कर 41ए का नोटिस देने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


टीएचए में कुत्ता काटने की घटना

  • 20 जनवरी- इंदिरापुरम के शक्तिखंड दो में बच्चे को आवार कुत्ते ने काटा
  • 10 फरवरी- इंदिरापुरम के नीतिखंड में जा रहे एक युवक को कुत्ते ने काटा
  • 3 मार्च- डीएलएल कॉलोनी में 10 मिनट तक बच्ची को पिटबुल ने नोचा
  • 4 मार्च- वसुंधरा सेक्टर 10ए में 15 वर्षीय किशोर को कुत्ते ने काटा
  • 13 मार्च- कौशांबी थाना के पास टहलने रहे युवक को कुत्ते ने काटा
  • 7 अप्रैल- शालीमार गार्डन में एक महिला को कुत्ते ने काटा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें