फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड का प्रकोप जारी, गाजियाबाद में 27 और 28 को बंद रहेंगे स्कूल

Thu, 26 Dec 2019 04:03 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
स्कूल जाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में ठंड के प्रकोप को देखते हुए गाजियाबाद के डीएम ने आदेश कक्षा एक से बारह तक के सभी स्कूलों की 27 और 28 दिसंबर का अवकाश घोषित कर दिया है। ठंड ने इस वर्ष पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वहीं मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि अभी सर्दी और बढ़ेगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग की जानकारी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश जारी किया है। इसकी सूचना डीएम ऑफिस से जारी कर दी गई है। वहीं बच्चों के अवकाश घोषित होने के बाद अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। 

गौरतलब है कि मंगलवार और बुधवार रात को पाला गिरने के कारण ठंड और बढ़ गई। कोहरे के कारण धूप भी नहीं निकल रही है जिसे मौसम और अधिक ठंडा हो गया है। वहीं डॉक्टरों ने इस मौसम में बच्चों के लिए विशेष सावधानी रखने के लिए कहा है। खांसी, जुखाम और बुखार के मरीजों की संख्या अचानक से बहुत ज्यादा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें