फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने क्यों बुलाई गुजरात से पुलिस?

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी की रैली से पहले गाजियाबाद पुलिस और एलआईयू ने क्राउड कंट्रोल में परेशानी होने की बात कहकर भले ही हाथ कर दिए हों, मगर गुजरात पुलिस ने दो दिन पहले ही रैली की सुरक्षा का जिम्मा उठा लिया है।
विज्ञापन


दिन में भीड़ कंट्रोल को लेकर पुलिस-प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद के बाद मंगलवार देर रात गुजरात पुलिस की टीम ने रैली स्थल की सुरक्षा का चार्ज संभाल लिया।

आईजी शमशेर सिंह की अगुवाई में गुजरात पुलिस की टीम देर रात शिप्रा सनसिटी पहुंची। टीम ने आते ही रैली स्थल और आसपास के स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गुजरात पुलिस ने आते ही दिखाया दम

गुजरात पुलिस से आई टीम ने आते ही मंच से गगनचुंबी इमारतों की दूरी, मंच के पीछे की ओर बनी ग्रीन बेल्ट और शिप्रा मॉल की पार्किंग का भी जायजा लिया। आधुनिक हथियारों से लैस और बिजली जैसी फुर्ती वाले गुजरात पुलिस के जवानों ने जितनी तेजी से मोदी के रैली की पूरी जिम्मेदारी संभाली उससे गुजरात पुलिस की क्षमता का अंदाजा लागया जा सकता है।

इस दौरान टीम मैदान के आसपास बनी झाड़ियों को कवर कराने के निर्देश आयोजकों को दिए। टीम का नेतृत्व कर रहे आईजी शमशेर सिंह बुधवार तड़के रैली स्थल पर पहुंचेंगे।

गुजरात पुलिस के एसआई आरके पटेल ने बताया कि रैली की सुरक्षा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर की जाएगी। मामले में स्थानीय अधिकारियों से बात की जा रही है। रैली में आतंकी हमले की साजिश के खुफिया एजेंसियों के एलर्ट के बाद गुजरात पुलिस बेहद सतर्क है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें