फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: नेताओं ने भरवाया 22 लाख का पेट्रोल, नहीं दिए पैसे तो मैनेजर ने कर लिया सुसाइड

Sat, 02 Nov 2019 04:54 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि शहर के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर मोलटी गांव में एचपी का पेट्रोल पंप है। पंप पर 65 वर्षीय रामपाल निवासी मुजफ्फरनगर मैनेजर थे। रामपाल ने पंप पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनका सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


सुसाइड नोट में उन्होंने दो लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। जिनका नाम है सोमवीर तोमर और प्रमोद तोमर। बताया जा रहा है कि इन दोनों का किसी राजनीतिक पार्टी से संबंध है।

सुसाइड नोट में रामपाल ने दोनों नेताओं पर आरोप लगाया है कि इन्होंने पेट्रोल पंप से 20-22 लाख रुपये का पेट्रोल भरवाया लेकिन पैसे नहीं दिए। इसी बात से आहत होकर मैनेजर ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। इसके साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें