गाजियाबाद में लोगों ने लगाए मकान बिकाऊ है के पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के साहिबाबाद में कुछ दबंगों से परेशान कॉलोनी वासियों ने अपने घर के बाहर घर बिकाऊ का पोस्टर लगा दिया है और लोगों ने दबंगों का विरोध करते हुए प्रदर्शन भी किया।
गौरतलब है कि साहिबाबाद के छावड़ा कॉलोनी में यहां के रहने वालों ने अवैध पार्किंग रोकने और सुरक्षा की दृष्टि से गली में चेन लगाई है। पहले कॉलोनी के लोगों ने चार चेन जगह-जगह पर लगाई थी लेकिन बाद में अब इसे घटाकर सिर्फ एक कर दिया। लेकिन कुछ दबंग चाहते हैं कि अब गली के मुख्य प्रवेश द्वार से ये चेन हटाना चाहते हैं।
दबंग लगातार लोगों पर इस चेन को हटाने का दबाव बना रहे हैं। इन्हीं दबंगों से परेशान लोगों ने
मकान बिकाऊ है का पोस्टर अपने घर की बाहरी दीवारों पर लगा दिया है। इसके साथ ही दबंगों के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने ये आरोप भी लगाया है कि डीएम और एसएसपी काे दी गई शिकायत पर भी काेई सुनवाई नहीं हुई।