फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम कार्यालय के बाहर अभिभावकों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू, फीस माफी की है मांग

Thu, 03 Sep 2020 06:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर अभिभावकों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे अभिभावकों की समस्या को लेकर गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उन्होंने मांग की है कि 3 महीने की फीस माफ की जाए और जुलाई माह से ऑनलाइन कक्षा के आधार पर फीस का निर्धारण किया जाए। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारी भूख हड़ताल करने पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे जब तक हमारी समस्या नहीं सुनी जाएगी।

विज्ञापन


बुधवार को  जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की  अध्य्क्ष सीमा त्यागी, साधना सिंह और भारती शर्मा भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं।  उन्होंने कहा कि  गाजियबाद पेरेंट्स एसोसिशन लगातार अभिभावकों के हितों के लिये प्रयासरत रहा और उसी क्रम में अनुसार सदी की सबसे भयंकर आपदा कोरोना काल कोविड-19 की इस वैश्विक महामारी  में निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानियों के खिलाफ पुरजोर तरीके से अपनी बातों को शासन और प्रशसान के समकक्ष हमेशा रखा है।

जिले के निजी स्कूल अपनी मनमानियों को करने पर अड़े हुए है । शासन  द्वारा 4 जुलाई के अपर मुख्य सचिव के आदेश की भी परवाह नही कर रहे है औऱ फ़ीस न देने की स्थिति में बच्चों को उनकी ऑनलाइन क्लास से बाहर कर रहे है।  यूनिट टेस्ट में भी बच्चों को नही बैठने दिया जा रहा है औऱ तो औऱ बच्चों के नाम काटने तक की धमकी स्कूल दे रहें है।  
विज्ञापन


स्कूलों द्वारा की जा रही इन्हीं सब मनमानियों को देखते हुए गाज़ियाबाद पेरेंट्स एसोसिशन अपनी निम्म पांच मांगो को लेकर 2 सितंबर 2020 से अनिश्चित-कालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए है। लॉक-डाउन समय की एक तिमाही (अप्रैल, मई,जून ) तक की फीस माफी की जाए,  जुलाई से ऑनलाइन क्लास के अनुसार फीस निर्धारित की जाये, फीस न देने की स्थिति में बंद की गई बच्चों की ऑनलाइन क्लास को तत्काल शुरू कराया जाये। जिला स्तरीय शुल्क नियामक समिति  में अभिभावकों द्वारा की गई शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाये।

जिला स्तरीय शुल्क नियामक सीमिति द्वारा जिलें के सभी निजी स्कूलों की बैलेंस-सीट की जांच कर फीस अधिनियम 2018 के अनुसार फीस का निर्धारण किया जाये। ग़ाज़ियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने जिला प्रशासन को  आश्वश्त कराया है कि उपरोक्त मांगो के पूरा होने पर स्वतः ही अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल को समाप्त कर दिया जाएगा। 

- मुकदमा दर्ज करने की दी चेतावनी
गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी विवेक त्यागी ने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट ने उन्हें भूख हड़ताल समाप्त न करने पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी है। कहा है कि भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं किया तो कार्यवाही की जाएगी । उन्होंने कहा कि  समस्या के समाधान न होने तक हम भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे। इसके लिए मुकदमे व अन्य कार्यवाही के लिए भी तैयार हैं।  प्रशासन और सरकार को अभिभावकों की समस्या का समाधान निकालना चाहिए।

- भारी पुलिस बल रहा तैनात
भूख हड़ताल पर बैठे लोगों ने कहा कि प्रशासन ने दबाव बनाने के लिए भारी पुलिस बल भेज दिया। पुलिस वालों ने उठाने की भी कोशिश की लेकिन हम लोग डटे रहेंगे ।सरकार को हमारी मांग माननी ही होगी किसी की धमकी से डरकर हम हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें