फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में 30 स्क्रीन पर ‘पीके’ हुई टैक्स फ्री

Sun, 04 Jan 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू संगठनों के विरोध के बावजूद प्रदेश सरकार की तरफ से टैक्स फ्री की गई फिल्म पीके देखने के लिए शनिवार को मल्टीप्लेक्स में दर्शकों की भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन


गाजियाबाद में कई मल्टीप्लेक्स में 30 स्क्रीन पर पीके टैक्स फ्री दिखाई जा रही है। फिल्म देखने वह दर्शक भी पहुंच रहे हैं, जो पहले यह फिल्म देख चुके हैं।
विज्ञापन


आमिर खान की फिल्म पीके शुरू से ही विवाद में रही। जब फिल्म रिलीज की गई तो हिंदू संगठनों ने फिल्म के कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताई।

संगठन से जुड़े लोग का आरोप था कि फिल्म में हिंदू देवी देवताओं पर किए गए कटाक्ष से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है।

मनोरंजन कर अधिकारी एचएन शुक्ला ने बताया कि शासन से पत्र मिलने के बाद गाजियाबाद में 30 स्क्रीन पर फिल्म को टैक्स फ्री किया गया है।

टैक्स फ्री होने के बाद दर्शकों की भीड़ बढ़ेगी। वहीं लगातार दो दिन रविवार और सोमवार को सरकारी छुट्टी है। लिहाजा काफी संख्या में दर्शक फिल्म देखने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें