गाजियाबाद के मुरादनगर बस स्टैंड के पास स्थित एक खाने की दुकान में तड़के चार बजे आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार मुरादनगर बस स्टैंड के पास स्थित दिल्ली चिकन प्वाइंट नामक दुकान में सुबह 4:00 बजे अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आग दुकान के अंदर रखे सिलेंडरों में विस्फोट की वजह से लगी थी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी ये पता नहीं चल सका है कि आग में कितना नुकसान हुआ। इसके साथ ही किसी के हताहत होने की सूचना भी नहीं मिली है।