फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेन का ट्रायल जनवरी में

Tue, 08 Dec 2015 06:32 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर हुए विद्युतीकरण के बाद इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन जल्द से जल्द कराने के लिए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ने रेल राज्यमंत्री से मुलाकात की।
विज्ञापन


रेल राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जनवरी माह में इस ट्रैक पर ट्रायल किया जाएगा और ट्रायल सफल होने पर जल्द संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

बता दें कि इन दिनों गाजियाबाद-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर विद्युतीकरण किया जा रहा है। इस ट्रैक पर विद्युतीकरण का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से मुलाकात की और बताया कि इस ट्रैक पर काफी धीमी गति से कार्य चल रहा है।

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने आश्वासन दिया कि इस ट्रैक पर जनवरी में ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल सफल रहने पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन जल्द से जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें