फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी-बच्ची को पीटने से रोकने पर सगे भतीजे ने चाचा की गोली मारकर की हत्या

Sat, 24 Aug 2019 10:48 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सगे भतीजे ने चाचा को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद में रिटायर रेलवे अधिकारी को सगे भतीजे ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना शुक्रवार रात करीब सवा 10 बजे सिहानी गेट थाना क्षेत्र के राकेश मार्ग पर हुई। वारदात के बाद कॉलोनी में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त असलहा भी बरामद कर लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

राकेश मार्ग गली नंबर-3 निवासी दिनेश दिवाकर जनरेटर का काम करता है। शुक्रवार रात वह शराब पीकर घर पहुंचा। नशे में धुत देख परिजनों ने विरोध जताया तो दिनेश ने झगड़ा शुरू कर दिया। देखते ही देखते वह पत्नी व बेटे को पीटने लगा।

मां व अन्य परिजनों ने रोकने की कोशिश की तो वह उन पर भी हावी हो गया। बताया जा रहा है कि शोरशराबा सुनकर पड़ोस में ही रहने वाले उसके चाचा व भाजपा नेता सतीश दिवाकर आ गए और घर में झगड़ा करने पर भतीजे दिनेश को नसीहत देने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोफे पर बैठे थे, खड़े होते ही मार दी गोली

परिजनों के मुताबिक सतीश दिवाकर रात करीब सवा 10 बजे भतीजे दिनेश के घर में सोफे पर बैठे थे। वह घर जाने के लिए सोफेसे खड़े ही हुए थे कि दिनेश ने अंटी से पिस्टल निकाली और चाचा सतीश की कनपटी से सटाकर गोली मार दी।

लहूलुहान दिनेश फर्श पर गिर पड़े। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। सतीश दिवाकर रेलवे विभाग से चीफ रिजर्वेशन ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त थे।

हथियार लेकर खड़ा रहा आरोपी
गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। मौके से भागने की बजाय आरोपी दिनेश हाथ में हथियार लेकर खड़ा रहा। इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस आती देख आरोपी ने आनन-फानन में हथियार दूसरी मंजिल पर छिपा दिया और सोफे पर जाकर बैठ गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें