फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबादः पत्नी व बच्चों की हत्या कर खुद लगाई फांसी, दीवार पर लिखा सुसाइड नोट

Fri, 28 Feb 2020 11:56 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
घर के बाहर जुटी भीड़ और मृत बीवी बच्चों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व बच्चों की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शुक्रवार की सुबह पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान धीरज के रूप में हुई है। वहीं जांच में सामने आया है कि मृतक ने दीवार पर सुसाइड नोट लिखा है। इसमें धीरज ने इस हत्याकांड के पीछे का कारण पत्नी से नाराजगी बताई है। 

इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब मृतक धीरज का एक दोस्त उसके घर पहुंचा। उसने देखा कि उसका दोस्त फंदे से लटका हुआ है। उसने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घर का दरवाजा खोला। धीरज जहां फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला, वहीं उसकी पत्नी जमीन पर पड़ी हुई थी। दोनों बच्चों का शव बिस्तर पर मिला।
विज्ञापन


हत्याकांड की सूचना के बाद से अर्थला इलाके के लोग काफी सकते में है। वहीं मृतक धीरज के घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। पुलिस धीरज और उसके परिवार के संबंध में जानकारी जुटा रही है और उसके दोस्त से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें