फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबादः दोस्त की ढाई साल की बच्ची का किया अपहरण, दुष्कर्म के बाद हत्या कर जंगल में फेंका शव

Tue, 20 Oct 2020 03:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद के कविनगर थानाक्षेत्र में चंदन पांडेय नाम के युवक ने सोमवार रात जिगरी दोस्त की ढाई साल की बेटी का पहले अपहरण किया, फिर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बच्ची के साथ कुछ गलत काम हुआ है।
विज्ञापन


एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया कि शाहपुर बम्हैटा के न्यू यादव नगर में एक शख्स करीब ढाई साल से परिवार के साथ रहता है। वह मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। उसके परिवार में पत्नी के अलावा बेटा (4 साल) व बेटी (ढाई साल) थे।

सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे उसका दोस्त बिहार निवासी चंदन उसकी बेटी को अगवा करके ले गया। मंगलवार  दोपहर करीब डेढ़ बजे बच्ची का शव कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में आरटीओ विभाग के निकट जंगल मे पड़ा मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने रात करीब 12 बजे ही आरोपी को हिरासत में ले लिया था। लेकिन वह बच्ची के बारे में जानकारी होने से इनकार कर रहा था। शव मिलने के बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बच्ची की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने जानकारी दी कि परिजनों ने बच्ची की हत्या से पहले उसका दुष्कर्म होने का आरोप भी लगाया है।

हत्यारोपी चंदन ने बताया कि वीरेंद्र ने एक बार उसके साथ मारपीट की थी। उसी का बदला लेने के लिए उसने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया फिर उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें