फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबादः कैब की पिछली सीट पर मिला युवक का खून से लथपथ शव, चाबीवाले को बुलवाकर खुलवाई कार

Sat, 12 Sep 2020 10:35 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
कैब में मिली लाश - फोटो : प्रभात पांडेय
विज्ञापन

गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के मोहन नगर चौराहे पर शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी मच गई जब एक कैब की पिछली सीट पर खून से लथपथ शव देखा गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह मोहन नगर चौराहे पर दिल्ली नंबर स्विफ्ट डिजायर कैब में पीछे की सीट पर एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। देर रात से कार मोहन नगर चौराहे पर खड़ी रही और गाड़ी में शव पड़ा हुआ था।

शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे साहिबाबाद पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और चाबी वाले को बुला कर गाड़ी का दरवाजा खुलवा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार नंबर के आधार पर युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि कार लॉक थी। चाबी वाले को बुलवाकर कार खुलवाए गई। कार से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मोबाइल व अन्य सामान को लेकर मामले की जांच की जा रही है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें