छह माह पूर्व घरेलू कार्यक्रम के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई। आरोप है कि युवक ने शिक्षिका को शादी करने का भरोसा दे दिया। इसके बाद युवक पंजाब से आया और शिक्षिका को मिलने के लिए नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में बुलाया। वहां उसने शिक्षिका के साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने पर युवक शादी की बात से मुकर गया।
शादी की भनक लगते ही पीड़िता थाने पहुंची
पुलिस के मुताबिक शिक्षिका को भनक लगी कि आरोपी युवक पंजाब में किसी दूसरी युवती से शादी कर रहा है और फिलहाल दोनों की सगाई है। इस पर पीड़िता ने बखेड़ा खड़ा कर दिया और नगर कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। उसने आरोपी की सगाई रुकवाने और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
दोनों के परिजनों ने मांगी मोहलत
पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपी युवक की सगाई रुकवा दी गई है। आरोपी के परिजनों को भी थाने बुलाया गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच शादी करने को लेकर मंथन जारी है। युवती ने साफ कह दिया है कि अगर युवक ने उसके साथ शादी नहीं की तो उसे जेल जाना होगा। पुलिस का कहना है कि कोई बात न बनने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।