फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikram Joshi: पत्रकार विक्रम जोशी का फरार हत्यारोपी गिरफ्तार, 25000 रुपये का इनाम है घोषित

Wed, 05 Aug 2020 03:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
पत्रकार विक्रम जोशी: का हत्यारोपी आकाश बिहारी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी का फरार हत्यारोपी आकाश बिहारी गिरफ्तार कर लिया गया है। आकाश पर एसएसपी ने 25000 हजार का इनाम घोषित किया था। इस हत्याकांड में पुलिस नौ आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। आकाश बिहारी पुत्र अशोक कुमार राजपूत, माता कॉलोनी, प्रताप विहार, थाना विजय नगर, गाजियाबाद का रहने वाला है। विक्रम जोशी ने अपनी भांजी के साथ हुई छेड़छाड़ की एफआईआर लिखानी चाही थी जिसके चलते उन पर हमला हुआ था। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि 20 जुलाई को विक्रम जोशी को बदमाशों द्वारा घायल किया गया था और इलाज के दौरान दो दिन बाद उनकी मौत हो गई थी। 20 जुलाई की देर रात तक पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। आकाश बिहारी नाम का आरोपी फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस ने 25000 रुपये का इनाम घोषित किया था, उसे आज गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आकाश बिहारी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और उसके खिलाफ सभी सबूत भी इकट्ठा कर लिए गए हैं। समस्त प्रकरण में अब कोई गिरफ्तारी नहीं बची है। सभी गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपराधिक इतिहास-
1. मु.अ.सं. - 168/2020, धारा 147/323/354ख/452/506 आईपीसी, थाना विजय नगर। (पूर्व)

2. मु.अ.सं. - 646/2020, धारा 8/22 NDPS अधिनियम, थाना विजय नगर।(पूर्व)

3. मु.अ.सं. -972/2020, धारा 147/148/149/302/34/120B/506 आईपीसी, थाना विजय नगर।(वर्तमान)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें