फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार का एलान- विक्रम जोशी के परिवार को देगी 10 लाख की मदद, पत्नी को नौकरी

Wed, 22 Jul 2020 02:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी की आज सुबह ही मौत हो गई। इन्हें स्कूटी सवार बदमाशों ने सोमवार देर रात गोली मारी थी, जिसके बाद गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में इनका इलाज चल रहा था। आज सुबह इन्होंने दम तोड़ दिया, इनकी मौत के बाद अब यह मामला राजनीतिक हो गया है। मौत के बाद जहां विक्रम के साथी पत्रकार अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं इस मामले पर राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर योगी सरकार पर सवाल उठाए हैं और परिवार को सांत्वना दी है। पढ़ें दिनभर के सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
Vikram Joshi: पत्रकार विक्रम जोशी के शोकाकुल परिजन, प्रदर्शन कर रहे साथी पत्रकार और परिजनों से मिलने पहुंचे एमएलसी राकेश यादव - फोटो : कुमार संजय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी सरकार ने विक्रम जोशी के परिवार के लिए किया ये एलान

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार ने विक्रम जोशी की पत्नी को नौकरी, परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद और तीनों बच्चों की मुफ्त पढ़ाई की घोषणा की है। डीएम ने यशोदा अस्पताल में पहुंचकर सरकार की घोषणा की जानकारी दी है।

गाजियाबाद बार एसोसिएशन ने की कड़ी निंदा
पत्रकार विक्रम जोशी पर जानलेवा हमले और उसके कारण हुई मौत के मामले पर गाजियाबाद बार एसोसिएशन ने कड़ी निंदा की है। एसोसिएशन का कहना है कि अभियुक्तों की जमानत याचिका का बार एसोसिएशन द्वारा विरोध किया जाएगा और विक्रम जोशी के परिवार को नि:शुल्क विधिक परामर्श प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


विक्रम जोशी के परिवार को 2 लाख की आर्थिक मदद देगी समाजवादी पार्टी
समाजवादी पार्टी विक्रम जोशी के परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी। इसके साथ ही पार्टी ने मांग की है कि योगी सरकार पत्रकार के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दे और बच्चों की पढ़ाई का इंतजाम भी करेे।

कांग्रेस ने बोला यूपी सरकार पर हमला
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने विक्रम जोशी की हत्या के बाद योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। सुरजेवाला ने कहा, गाजियाबाद में अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ का विरोध कर रहे पत्रकार विक्रम जोशी की निर्मम हत्या ने पूरे उत्तर प्रदेश में गुंडाराज का चेहरा बेनकाब कर दिया है।

राहुल जा सकते हैं विक्रम जोशी के घर, सीएम करेंगे परिजनों से बात
जानकारी मिल रही है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी पत्रकार विक्रम जोशी के घर जाकर परिजनों से भेंट कर सकते हैं। इसके साथ ही यह भी खबर है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विक्रम के परिजनों से फोन पर बात करेंगे।
 
डीएम ने मान ली मांगें

विक्रम जोशी के परिवार को 10 लाख की आर्थिक मदद, योग्यता के अनुसार पत्नी को नौकरी, बच्चों की मुफ्त शिक्षा और सुरक्षा की मांग को डीएम गाजियाबाद ने मान लिया है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर योगी सरकार पर उठाए सवाल
विक्रम जोशी की मौत के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर उनके परिवार से सांत्वना जताई है। राहुल ने ट्वीट में लिखा, 'अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या कर दी गयी। शोकग्रस्त परिवार को मेरी सांत्वना। वादा था राम राज का, दे दिया गुंडाराज।'


डीएम ने दिए ये आश्वासन
विक्रम जोशी के परिजन और साथी पत्रकार मांग कर रहे हैं कि सरकार विक्रम के बच्चों की मुफ्त पढ़ाई, विक्रम जोशी की पत्नी को नौकरी, परिवार को आर्थिक मदद और सुरक्षा दे। इस पर डीएम ने इन लोगों से मिलकर सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।

आईजी प्रवीण कुमार पहुंचेंगे यशोदा अस्पताल, पूरे प्रकरण से नाराज हैं सीएम योगी
मेरठ रेंज के आईजी प्रवीण कुमार पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि पत्रकार विक्रम जोशी के साथ हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री नाराज हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रकरण पर डीजीपी से संज्ञान लेने को कहा है। डीजीपी ने गाजियाबाद पुलिस प्रशासन को फटकार लगाई गई है।



ममता बनर्जी ने भी जताया शोक
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी पत्रकार विक्रम जोशी की मौत पर शोक जताया है और कई सवाल भी उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं निडर पत्रकार विक्रम जोशी की मौत पर शोक व्यक्त करती हूं। उन्हें यूपी में अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए मारा गया। देश में डर का माहौल पैदा किया जा रहा है। आवाजों को दबाया जा रहा है। पत्रकारों को भी बख्शा नहीं जा रहा। स्तब्ध हूं।'

विज्ञापन


विक्रम जोशी के परिवार से मिलने पहुंचे एमएलसी राकेश यादव
एमएलसी राकेश यादव आज सुबह ही विक्रम के परिवार से मिले और उन्हें सांत्वना दी। साथ ही आश्वासन भी दिया कि विक्रम के हत्यारों को उचित सजा मिलेगी।

विक्रम जोशी के साथी पत्रकार अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं
पत्रकार की मौत के बाद उनके परिजन और साथी पत्रकार यशोदा अस्पताल के बाहर ही प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें