एसएसपी ने बताया कि पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी कि विनोद शनिवार को खुद ही थाने पहुंच गया। उसने खुद के अपहरण की कहानी रखते हुए कहा कि बदमाशों ने उसे अगवा कर सुनसान स्थान पर बंद कर दिया था वहां उसे नशे का इंजेक्शन लगाया गया। वह जैसे-तैसे बदमाशों के चंगुल से छूटकर भाग निकला। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो बातों में विरोधाभास मिला, जिससे उस पर शक गहरा गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सारा राज उगल दिया।
'कर्जा हो गया था, मोटी रकम देख लालच आ गया'
एसपी सिटी अभिषेक वर्मा के मुताबिज दिनेश ने पूछताछ में बताया कि उस पर कर्जा हो गया था। कलेक्शन की मोटी रकम देखकर उसके मन में लालच आ गया। कर्जा चुकाने के लिए उसने पैसा गबन करने की योजना बनाई और अपना मोबाइल बंद कर गायब हो गया। कलेक्शन की रकम उसने अपने साले पप्पू के यहां अलीगढ़ में रख दी और अपहरण का नाटक रच डाला। एसएसपी ने बताया कि दिनेश और उसके चचेरे साले पप्पू निवासी सुनामही थाना जवां, अलीगढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।