फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में दरोगा ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, बताते हैं कि तनाव में थे

Fri, 16 Aug 2019 11:36 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
मधुप सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को यूपी पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक सब इंस्पेक्टर मधुप सिंह बागपत के थाना बालैनी में तैनात थे। बताते हैं कि उन्हे किसी का फोन आया था। फोन पर कटते ही इंस्पेकटर ने खुद को गोली मार ली। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि प्रोमोशन रुक जाने के कारण वे पिछले कुछ दिनों से तनाव में थे। बुधवार सुबह गाजियाबाद सेक्टर 23 के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित अपने आवास पर ही उन्होंने अपनी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। 

खबर है कि मुरादाबाद में तैनाती के दौरान सब इंस्पेक्टर मधुप सिंह के खिलाफ सर्विस रिवॉल्वर चोरी हो जाने पर एफआईआर दर्ज हुई थी। इस वजह से उनका प्रोमोशन रुका हुआ था जिस कारण से वह कई दिनों से परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी सुधीर कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और टीम के साथ जांच में जुट गए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें