फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान में फंसे भारतीयों को लाने ग्लोब मास्टर हिंडन से उड़ा, भारत से 10 सदस्यीय चिकित्सक दल भी गया

Mon, 09 Mar 2020 10:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
Indian Air Force - फोटो : ANI
विज्ञापन
कोरोना वायरस से बचाने के लिए भारत ने विदेश में फंसे भारतीयों को निकालने का अभियान तेज कर दिया है। चीन के बाद अब ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए सोमवार शाम इंडियन एयरफोर्स के जवानों ने ग्लोब मास्टर्स से उड़ान भरी।
विज्ञापन


 सुबह तक ग्लोब मास्टर भारतीयों को लेकर वापस आ जाएगा। यात्रियों को हिंडन एयरफोर्स पर लाने के बाद उनकी जांच की जाएगी। एयरफोर्स से मिली जानकारी के अनुसार, सी-17 ग्लोबमास्टर के साथ सेना के जवानों ने रात 8:30 बजे हिंडन एयरबेस से उड़ान भरी। 

ग्लोब मास्टर के साथ एयरफोर्स का 10 सदस्यीय चिकित्सक दल भी गया है। ईरान के तेहरान में काफी संख्या में लोग फंसे हुए हैं। वहां पर कोरोना फैलने से उनका परिवार दहशत में है। सुबह वापस आने के बाद सभी यात्रियों को हिंडन एयरफोर्स ले जाया जाएगा। 
विज्ञापन


वहां से जांच के बाद केंद्र सरकार तय करेगी कि उन्हें आइसोलेशन में रखने के लिए कहां ले जाया जाएगा। काफी संख्या में भारतीय ईरान के अलग-अलग क्षेत्रों में रहते है। तेहरान में इस समय कोरोना का कहर फैला हुआ है।

 अभी तक गाजियाबाद से भी दर्जनों लोग तेहरान से वापस आ चुके हैं। इसमें से एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि इलाज के बाद मरीज के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। इससे पहले एयरफोर्स के जवान वुहान से भारतीयों को निकाल कर लाए थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें