फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: बहन को मैसेज किया-बेटा घर पर अकेला है जल्दी आना और पति-पत्नी ने लगा ली फांसी

Fri, 26 Jun 2020 10:31 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
गाजियाबाद में दंपती ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद के इंदिरापुरम के ज्ञानखंड 1 के पूरे इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर में पति-पत्नी के फांसी लगाने की बात सामने आई। इस घटना की सबसे दुखद बात ये है कि दंपती ने मौत को गले लगाने से पहले एक बार अपने आठ माह के बेटे के बारे में भी नहीं सोचा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ज्ञानखंड 1 में पति-पत्नी ने अपने आठ माह के बच्चे को अकेला छोड़कर खुदकुशी कर ली। दंपती की पहचान पल्लवी और निखिल के रूप में हुई है। दंपती ने फांसी लगाने से पहले पल्लवी की बहन को एक मैसेज किया था। उस मैसेज में लिखा था कि तुम जल्दी आ जाओ बच्चा घर पर अकेला है।

इसके बाद पल्लवी ने  ड्राइंग रूम में और पति निखिल ने बेडरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें