दिल्ली में आज फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। पेट्रोल 21 और डीजल 17 पैसे महंगा हुआ है। अब पेट्रोल 80.13 और डीजल 80.19 रुपये प्रति लीटर हो गया है। गौरतलब है कि दिल्ली में डीजल का दाम अब पेट्रोल से भी आगे निकल गया है। लोग दामों में बढ़ोतरी का विरोध भी कर रहे हैं।