फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलशाद गार्डन से गाजियाबाद आने-जाने वाली रोड होगी बंद

Thu, 19 Nov 2015 01:14 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहननगर चौराहे पर इसी सप्ताह रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा। जीडीए ने बुधवार को पत्र लिखकर डीएमआरसी को मोहननगर चौराहे पर पिलर निर्माण का काम शुरू करने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


डीएमआरसी के अफसरों ने दो से तीन दिनों के भीतर चौराहे पर बैरीकेडिंग करने की बात कही है। ऐसा होने के बाद गाजियाबाद से दिलशाद गार्डन आने-जाने वाला ट्रैफिक करेहड़ा (वाणिज्य कर चेकपोस्ट रोड) रोड के जरिए गुजरेगा।

दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेट्रो ट्रैक के लिए डीएमआरसी को मोहननगर चौराहे के बीचोंबीच दो पिलर बनाने हैं। पिलर निर्माण के लिए डीएमआरसी चौराहे को दिलशाद गार्डन-गाजियाबाद वाली लेन में बंद करेगा।
विज्ञापन


दिवाली और छठ पूजा पर बढ़े ट्रैफिक के मद्देनजर जीडीए ने डीएमआरसी को 15 नवंबर के बाद काम शुरू करने की बात कही थी।

डीएमआरसी अफसरों ने जीडीए की अनुमति मिलने की बात स्वीकारते हुए कहा कि उच्चाधिकारियों से अनुमति लेकर दो से तीन दिनों में मौके पर काम शुरू करा दिया जाएगा।

काम शुरू कराने से पहले जिला प्रशासन और जीडीए को इससे संबंधित पत्र भेजा जाएगा। जीडीए के अधीक्षण अभियंता एके गुप्ता ने बताया कि डीएमआरसी को काम शुरू करने संबंधी पत्र भेज दिया गया है। काम शुरू होने के बाद नए ट्रैफिक प्लान के अनुसार ट्रैफिक गुजरेगा।

प्रस्तावित रूट डायवर्जन
वैशाली की ओर से आकर गाजियाबाद जाने वाला ट्रैफिक करन गेट चौकी होते हुए करहेड़ा रोड के जरिए वाणिज्य कर चेकपोस्ट पर निकलेगा। गाजियाबाद से दिलशाद गार्डन आने-जाने वाला ट्रैफिक यहीं से करन गेट चौकी होते हुए जाएगा।

डायवर्जन पर बैठक आज
मोहननगर चौराहे पर ट्रैफिक के दबाव से डायवर्जन होने से पहले अधिकारी कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसलिए बृहस्पतिवार को जीडीए, ट्रैफिक पुलिस और डीएमआरसी के अफसर जीडीए सभागार में अंतिम रूप से डायवर्जन का खाका तैयार करेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें