फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद के लोनी में बड़ा हादसा, घर में आग लगने से पांच बच्चों समेत छह की मौत

Mon, 30 Dec 2019 11:38 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक मकान में आग लग गई। आग लगने से दो परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना गाजियाबाद जिले के लोनी के बॉर्डर थाना इलाके की है। बेहटा हाजीपुर की मौलना आजाद कॉलोनी में एक मकान में सोमवार तड़के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। 

मृतकों में परवीन 40 वर्ष पत्नी युसूफ अली, फातमा 12 वर्ष पुत्री आसिफ अली, साहिमा 10 वर्ष पुत्री आसिफ अली, रतिया 8 वर्ष, अब्दुल अजीम 8 वर्ष, अब्दुल अहद 5 वर्ष शामिल हैं। 
विज्ञापन


दोनों ही परिवारों के मुखिया आसिफ और राशिद हैं, जो मूल रूप से मेरठ के जानी के रहने वाले हैं। दर्दनाक हादसे से गांव में मातम पसर गया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन

उत्तरांचल विहार सोसाइटी कॉलोनी में युसूफ, आशिफ, राशिद, जावेद और आरिफ परिवार के साथ रहते हैं। परिवार के सभी सदस्य दो दिन पहले मेरठ में एक रिश्तेदार की शादी में गए हुए थे। 

राशिद के दो लड़के अब्दुल अजीम और अब्दुल अहद की सोमवार को परीक्षा थी, छोटा भाई आसिफ, राशिद के दोनों लड़के भाई युसूफ की पत्नी परवीन और तीन लड़कियों को लेकर रविवार को घर आए थे। पांचों को घर छोड़कर वह वापस मेरठ रवाना हो गए थे।

सुबह परीक्षा जाने के लिए पड़ोसियों ने उठाया तो दरवाजा बंद था। दरवाजा खोलकर किसी तरह अंदर गए तो घटना का पता चला। सभी पांचों एक कमरे में सो रहे थे। कमरे में रखी एलसीडी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में धमाके के साथ आग लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें