फरीदाबाद पुलिस ने लोगों की मदद से लिए 2016 में एफआईआर एप की शुरुआत की थी। इस एप के ओपन बटन को टच करते ही पीड़ित का नाम, लोकेशन, मोबाइल नंबर सीधे कंट्रोल रूम में बैठे पुलिस कर्मियों के कंप्यूटर स्क्रीन पर पहुंच जाता है। इस जानकारी व लोकेशन के आधार पर पीसीआर सीधे लोकेशन पर पीड़ित की मदद के लिए पहुंच जाती है। इस एप पर अब तक करीब 23944 शिकायतें आई हैं। इनमें से सिर्फ 1712 शिकायतें ही वैध मिली, जिसमें पीड़ित को मदद दी गई। बाकी मामलों में लोगों ने फर्जी शिकायत भेज कर एफआईएप के बारे में जानकारी हासिल कर अपनी तसल्ली की है।
वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन नंबर
100 नंबर व एफआईआर एप के मुकाबले सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन नंबर पर बेहद कम शिकायतें कंट्रोल रूम को प्राप्त हुई है। सीनियर सिटीजन की सुविधा के लिए इसी साल अगस्त में हेल्पलाइन नंबर शुरू किया गया था। इस नंबर पर जून से अब तक करीब 47 सीनियर सिटीजन ने फोन कॉल कर मदद मांगी है। वहीं 11 सीनियर सिटीजन ने फोन कर सिर्फ नंबर के बारे में जानकारी हासिल की है।