गांव मसूरी में अवैध रूप से फायर स्काई शॉट बनाते समय विस्फोट हो गया जिससे कमरे की छत का एक हिस्सा हवा में उड़ गया तथा स्काई शॉट बना रहा दानिश भी झुलस गया। धमाके की अवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और झुलसे दानिश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार मसूरी के जवांइ पुरा स्थित हाजी अशफाक के मकान में दानिश 25 पुत्र शमशाद निवासी मसूरी अपनी मां ,पिता, बहन व भाइयों के साथ रहता है। पेशे से ड्राइवर है मगर नौकरी छूटने के बाद अवैध रूप से पटाखे बना रहा था। बृहस्पतिवार रात 8 बजे कमरे में दानिश स्काई शॉट्स बना रहा था, जबकि उसका पिता शमशाद व मां महशर जहां तथा 2 बहनें व 2 भाई दूसरे कमरे में थे।
तभी एक जोरदार धमका हुआ और कमरे की छत का एक हिससा हवा में उड गया। विस्फोट होने पर दानिश भी झुलस गया। धमाके की अवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गये। पुलिस भी मौके पर पहुंची और झुलसे दानिश को इलाज के लिए अस्पताल ले गये। इसके पास पटाखे बनाने का कोई लाईसेंस नहीं है।