फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद डीएम को हुआ स्वाइन फ्लू

Fri, 20 Feb 2015 01:39 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम विमल कुमार शर्मा भी स्वाइन फ्लू का शिकार हो गए हैं। उन्हें खांसी-जुकाम और बुखार की शिकायत थी। बुधवार को सीएमओ ने डीएम के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रिपोर्ट आई तो स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो गई। दोपहर बाद ही डीएम को वैशाली स्थित पुष्पांजलि क्रासले अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

सीएमओ डा. अजेय अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को बुखार, जुकाम और खांसी होने के चलते डीएम के सैंपल लेकर जांच के लिए दिल्ली स्थित सेंट्रल लैब भेजे गए थे।

बृहस्पतिवार दोपहर बाद लैब की रिपोर्ट आई। इसमें स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि की गई थी। इसके बाद उन्हें वैशाली के पुष्पांजलि क्रासले अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


डीएम को स्वाइन फ्लू होने का पता चलते ही पुष्पांजलि अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचे धिकारियों का देर रात तक तांता लगा रहा।

पुष्पांजलि क्रासले अस्पताल के डाक्टर विनय अग्रवाल का कहना है कि डीएम विमल कुमार शर्मा का इलाज शुरू कर दिया गया है। अभी कुछ और टेस्ट होने बाकी हैं।

डीएम के पत्नी-बेटे को भी एडवाइज
डीएम विमल कुमार शर्मा को स्वाइन फ्लू होने के साथ ही उनकी पत्नी और बेटे को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हेल्थ डिपार्टमेंट ने कहा है कि बुखार-जुकाम के जरा से लक्षण नजर आने पर तत्काल इसकी सूचना दें और जांच कराएं।

डीएम को स्वाइन फ्लू होने की खबर के साथ ही कलक्ट्रेट में तैनात अधिकारी-कर्मचारी परेशान हो गए हैं। सबसे ज्यादा टेंशन में वह लोग हैं, जो बुधवार-बृहस्पतिवार को डीएम से मिलने पहुंचे थे।

स्वाइन फ्लू से पीड़ित व्यक्ति के परिजनों और ज्यादा संपर्क में रहने वाले लोगों पर भी नजर रखी जाती है। इसी के चलते डीएम विमल कुमार शर्मा की पत्नी और बेटे को भी हेल्थ डिपार्टमेंट ने सलाह दी है कि मामूली बुखार-जुकाम की स्थिति में भी तत्काल जानकारी दें।
विज्ञापन


सीएमओ डा. अजेय अग्रवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अनावश्यक रूप से बिना लक्षण मिले स्वाइन फ्लू का इलाज करना या दवा देना ठीक नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें