फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत बदमाशों ने सीएनजी पंप पर मचाया हुड़दंग, पत्रकार ने रोका तो उसे भी पीटा

Thu, 14 Feb 2019 01:00 PM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
ghaziabad crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि वो किसी भी वारदात को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला गाजियाबाद से सामने आया है जहां कविनगर थाना क्षेत्र में स्थित ALT CNG पम्प पर कार में सीएनजी भरवाने गए परिवार से कुछ बदमाशों ने जमकर मारपीट की। साथ ही इन बदमाशों ने पंप पर तैनात गार्ड की बंदूक भी छीनने की कोशिश की।

विज्ञापन




पीड़ित शख्स अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सीएनजी स्टेशन पर गैस भरवाने गया था, जब यह परिवार वहां पहुंचा तो सीएनजी स्टेशन पर कुछ बदमाश पहले से हंगामा कर रहे थे। ये बदमाश शराब के नशे में धुत थे और सीएनजी स्टेशन के गार्ड के साथ वहां मौजूद कुछ लोगों से भी धक्का-मुक्की कर रहे थे, पीड़ित पेशे से पत्रकार है और जब उसने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए मामले को शांत कराने की कोशिश की तो इन बेखौफ बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन


इस पर पीड़ित ने यूपी 100 पर कॉल किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वाले बदमाशों को पकड़ने के बजाय उन्हें वहां से भागने का मौका दिया। साथ ही मौके पर खड़ी UP 14 ईटी 8295 नंबर की बस जिससे बदमाश वहां आए थे उस बस को भी ड्राइवर के साथ मौके से फरार होने का मौका दिया।

जब पीड़ित ने इस पर आपत्ति जताई तो कविनगर थाना पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर ने उनसे कहा कि वह बस को थाने ले जा रहे हैं आप भी वहीं आकर अपनी लिखित शिकायत दर्ज करा दें, जब पीड़ित अपने परिवार के साथ कविनगर थाना पहुंचा तो पता चला कि पुलिस ने बस को थाने लाने के बजाय कहीं फरार करा दिया है। पीड़ित शख्स ने इसकी शिकायत जिले के एसएसपी को फोन कर भी दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि थाना इचार्ज भी पीड़ित की सुने बिना थाने से चले गए।
विज्ञापन


आपको बता दें कि यह सीएनजी पम्प जिस इलाके में स्थित वहां डग्गामार बसों का अवैध अड्डा है, जिससे इस सीएनजी पम्प पर आए दिन यह लोग शराब पीकर वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन इलाके की पुलिस इन पर लगाम लगाने में नाकाम है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें