पीड़ित पत्रकार ने किया था ये ट्वीट
- फोटो : ट्विटर
वेरिफिकेशन के दौरान महिला अपनी मेड के साथ घर पर थी। वेरिफिकेशन करने से पूर्व महिला ने दरोगा को अपने पत्रकार होने का परिचय दिया। एएसपी ने बताया कि दरोगा ने महिला से पासपोर्ट वेरिफिकेशन संबंधित कुछ सवाल पूछकर जानकारी जुटाई। उसके बाद वह वापस आ गया।
एएसपी ने बताया कि महिला ने अभी व्हाट्सएप पर शिकायत भेजी है, वह शुक्रवार को लिखित में तहरीर देगी। उसके बाद महिला और दरोगा से पूछताछ की जाएगी।
दरोगा के लौटने के कुछ देर बाद महिला ने दरोगा पर गले लगाने की बात कहने का आरोप लगाते हुए ट्विट कर यूपी पुलिस, गृहमंत्री, विदेशमंत्री, यूपी सीएम और पासपोर्ट विभाग को शिकायत की।
एएसपी रवि कुमार ने बताया कि महिला की ट्विट के बाद उन्होंने महिला को फोन कर थाने में आकर शिकायत करने की बात कही। इस पर महिला ने कुछ देर बाद थाने आने की बात कही। उन्होंने बताया कि शाम तक कोई शिकायत थाने में नहीं आई।
पीड़ित पत्रकार ने किया शुक्रिया
- फोटो : ट्विटर
दरोगा देवेंद्र सिंह ने सभी आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने महिला से पासपोर्ट वेरिफिकेशन से संबंधित सवाल पूछकर नोट किए थे। उनसे मकान का रजिस्ट्री या गृह कर की रसीद मांगी जो उनके पास नहीं थी। उसके बाद उन्होंने व्हाट्सएप से मंगाकर रसीद दी।
उनका कहना है कि महिला अपना मूल पता या सोसायटी में रहने वाली समय अवधि बताने में संकोच कर रही थी। इसी से परेशान होकर महिला ने उन पर गले लगाने की बात कहने का आरोप लगाया है।
महिला पत्रकार के आरोपों के आधार पर ट्रेनी दरोगा देवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। एएसपी इंदिरापुरम को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।- वैभव कृष्ण, एसएसपी