मुरादाबाद के प्रथमा ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक रविकांत को आज सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
रविकांत पर आरोप है कि बैंक की रिकवरी करने के लिए 5 जिलों का टेंडर देने के लिए पहले से काम कर रही उपाध्याय एसोसिएट फर्म के संचालक से रिश्वत मांगी थी। संचालक मनोज उपाधयाय ने सीबीआई से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
सीबीआई ने मुरादाबाद में ही प्रबंधक के खिलाफ 15 अगस्त की शाम 7 बजे रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए 50 हजार की नकदी व एलईडी के साथ गिरफ्तार कर पेश किया। आरोप है कि महाप्रबंधक ने रिकवरी का काम 5 जिलों से मनोज के बजाय दूसरे को दे दिया था।