फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की समीक्षा में नंबर वन आया गाजियाबाद

Wed, 26 Feb 2014 11:28 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों के क्रियांवयन कराने में यूपी शासन ने अपनी समीक्षा रिपोर्ट पेश कर दी है। गाजियाबाद जिले को पूरे प्रदेश में नंबर-1 का खिताब मिला है।
विज्ञापन


मंडलों की समीक्षा में मेरठ मंडल ने को दूसरा स्थान दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार यदुवंशी ने इसकी पुष्टि की है।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि शासन की विभिन्न विकास योजनाओं को धरातल पर लाभांवित किया गया है। डीएम एसवीएस रंगाराव समेत अन्य अधिकारियों ने भी समय-समय पर विकास कार्यों की समीक्षा की।

समग्र लोहिया ग्रामों का औचक निरीक्षण किया गया। शासन की विकास योजनाओं जैसे संपर्क मार्ग, ग्रामीण विद्युतीकरण, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छ शौचालय आदि में निर्धारित लक्ष्य स्थानीय स्तर पर पूरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनरेगा योजना में भी गाजियाबाद ने 300 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। नतीजा आज सामने है। पूरे प्रदेश में गाजियाबाद के विकास कार्यों को नंबर-1 की रैंक शासन ने अपनी समीक्षा रिपोर्ट में दी है।

सीडीओ ने इस उपलब्धि के लिए सभी प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें