अगर आप भी बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के साथ अपनी तस्वीर खिंचवाना चाहते हैं तो अब ये बहुत ही आसान हो गया है।
नरेंद्र मोदी ने अपने समर्थकों और चाहने वालों को ये खास तोहफ दिया है कि आप जब चाहें उनके साथ अपनी सेल्फी फोटो खींच कर लगा सकते हैं।
मोदी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए आपको बस कुछ खास नियमों का पालन करना होगा।
ट्विटर पर साझा किया लिंक
दरअसल, मोदी ने बुधवार को गांधीनगर में वोट डालने के बाद अपना सेल्फी फोटो लिया। उसे ट्विटर पर डालने के बाद वेबसाइट का लिंक mosaic.narendramodi.in साझा किया।
इंटरनेट यूजर्स को इस लिंक पर दिए गए नियमों का पालन करना होगा, जिसके बाद यूजर की मोदी के साथ सेल्फी फोटो दिखेगी। मोदी ने बुधवार को इस लिंक को करीब दस बजे ट्वीट किया।
इसके बाद देर शाम तक हजारों लोगों ने अपनी सेल्फी फोटो लीं। खास बात ये है कि चंद घंटों बाद ही #selfiewithmodi ट्विटर पर प्रमुख दो में ट्रेंड किया गया।
ऐसे आएगी तस्वीर
सबसे पहले यूजर्स को लिंक पर क्लिक कर फेसबुक या मेल आईडी से इसमें प्रवेश करना होगा। इसके बाद अपना फोटो अपलोड करना होगा।
यदि आप फेसबुक से इसमें प्रवेश करते हैं तो आपको एफबी पर डाले गए अपने फोटो में से किसी को चुनना पड़ेगा। उसके बाद फोटो को क्राप और कैप्शन देकर अपलोड करना होगा। कुछ ही देर बाद मोदी के साथ आपको अपना फोटो दिखेगा।