फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब! पानी की स्क्रीन पर हवा में दिखेगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में अगर आपको हवा में दूर से कोई फिल्म चलती नजर आए तो हैरान होने की जरूरत नहीं है। जमीन से पचास फुट ऊंची स्क्रीन पर फिल्म चलेगी। पूरा सीन पानी, रंगीन लाइटिंग व लेजर किरणों का होगा।
विज्ञापन


दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। मंदिर प्रशासन की मानें तो उत्तर भारत में यह अपनी तरह का पहला लेजर वाटर शो होगा। नवंबर में तैयार होने वाले इस शो से दर्शकों को आध्यात्मिक संदेश दिया जाएगा।

मंदिर प्रशासन के मुताबिक, देश में इस तरह का पहला वाटर शो गुजरात स्थित गांधी नगर के अक्षरधाम मंदिर में चल रहा है।

पानी की स्क्रीन पर दिखेगी फिल्म

गांधी नगर में पानी की स्क्रीन पर करीब 45 मिनट तक कठोपनिषद की मशहूर यम-नचिकेता संवाद की कहानी दिखाई जाती है। दूसरी तरफ दिल्ली के लेजर शो की तकनीक थोड़ी अपग्रेड की गई है।

इसका समय 25 मिनट होगा। कहानी हिंदू धार्मिक ग्रंथों से ली जाएगी। विचार इस पर किया जा रहा है कि नियत समय में कौन सी कहानी गहरा संदेश देते हुए पूरी की जा सकती है।

मंदिर स्थित अध्ययन केंद्र के डायरेक्टर जनक भाई दवे के मुताबिक, फिलहाल मौजूदा वाटर शो के परिसर की मरम्मत कराई जा रही है। लिहाजा शाम को चलने वाला शो बंद कर दिया गया है।

शो चलाने में बनी ये अड़चन

ढांचे में एक बार सुधार होने के बाद आध्यात्मिक शो की थीम तय की जाएगी। नवंबर में इसे चालू कर दिया जाएगा। इसके बाद आम लोग इसका लुत्फ उठा सकेंगे।

योजनाकारों की पहली कोशिश पानी की दीवार के सहारे लेजर शो चलाने की है। लेकिन अड़चन यमुना के किनारे चलने वाली तेज हवा से पैदा हो रही है। मंदिर प्रशासन के मुताबिक, गांधी नगर के उलट यहां शो स्थल हर तरफ से खुला है।

शो के दौरान अगर हवा चल पड़ी तो पानी की दीवार बनाना आसान नहीं होगा। फिर लेजर से तस्वीरें नहीं उभारी जा सकती। लिहाजा विचार इस पर भी किया जा रहा है कि स्थिर आब्जेक्ट का सहारा लिया जाए। वह पर्दा भी हो सकता है या बगल स्थित थियेटर की दीवार। एक बार मौजूदा ढांचे की मरम्मत पूरी हो जाती है तो इसे फाइनल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

ये हैं शो की खूबियां

करीब सौ फुट चौड़ी व पचास फिट ऊंची वाटर स्क्रीन के सहारे शो चलाने की योजना है। इस पर बहुरंगी लेजर किरणों को डाला जाएगा। साथ ही अत्याधुनिक साउंड सिस्टम, वीडियो प्रोजेक्टर, मल्टी डायमेंशनल वाटर नोजल, पंप, लाइट, फायर बेल भी तैयार हो रहा है। दर्शक तीन तरफ से इस शो का लुत्फ उठा सकेंगे।

मशहूर फ्रांसीसी कंपनी ईसीएटू के डायरेक्टर यीव पीपिन की टीम फव्वारा तैयार करने का काम कर ही है। गांधीनगर का लेजर शो भी यीव ने ही तैयार किया था।

खास बात यह कि इसी कंपनी ने 1998 के फुटबॉल विश्व कप के उद्घाटन व समापन समारोह व 2004 का पैरालिम्पिक खेल का इवेंट शो तैयार किया था। इतना ही नहीं, यीव 2008 ओलंपिक के इवेंट मैंनेजटमेंट के सलाहकार रह चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें