फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर ऑटो के सफर को हो जाओ तैयार

Wed, 23 Jul 2014 12:45 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीआर का सफर करने वालों के अब अच्छे दिन आने वाले हैं। दिल्ली और हरियाणा के लिए अब आपकी कालोनी-चौराहे से आटो मिलेगा, वह भी पूरी तरह सुरक्षित। ना तो किराया ज्यादा ले पाएगा और न ही आटो गैंग से लुटने-पिटने का डर रहेगा।
विज्ञापन


अत्याधुनिक सुविधाओं वाले साढ़े सात हजार आटो महानगर से दिल्ली के लिए और इतने ही हरियाणा के लिए दिनरात मिलेंगे। दिल्ली-हरियाणा और यूपी में एनसीआर आटो को लेकर चल रहा मतभेद पिछले दिनों दूर हो गया था।

इसके साथ ही एनसीआर आटो के चलने का रास्ता भी साफ हो गया। तीनों राज्यों के परिवहन विभाग में हुए समझौते के अनुसार पांच हजार आटो के परमिट प्रत्येक राज्य देगा।
विज्ञापन


ऐसे में यूपी से दिल्ली के लिए 2500 आटो के परमिट जारी किए जाएंगे, इतने ही हरियाणा के लिए भी जारी होंगे। इसी तरह दिल्ली और हरियाणा के 25-25 सौ आटो परमिट भी जारी किए जाएंगे। इस तरह महानगर से दिल्ली और हरियाणा को 75 सौ आटो उपलब्ध होंगे।

आरटीओ मयंक ज्योति ने बताया कि मंगलवार को आरटीए की बैठक में एनसीआर आटो को मंजूरी दे दी गई। एक सप्ताह में इनका किराया फाइनल कर परमिट के लिए विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। एनसीआर आटो के परमिट में एससी और महिलाओं के लिए नियमानुसार आरक्षण दिया जाएगा।

आरटीए की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले
छह महीने बाद मंगलवार को कमिश्नर के यहां हुई आरटीए (रीजनल ट्रांसपोर्ट अथारटी) की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक में आरटीओ मयंक ज्योति और एडीएम एफआर मौजूद रहे। बैठक में एनसीआर आॅटो के अलावा कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें