फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शहर में लगेगा जाम

Tue, 14 Jan 2014 06:30 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को मकर संक्रांति पर वाहनों की भरमार के चलते कई मार्गों पर यात्रियों को जाम का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इससे रोडवेज ने बसों का रूट बदलने की तैयारी कर ली है।

मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के लिए जाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। रोडवेज ने जहां बसों की संख्या में बढ़ोत्तरी की है, वहीं निजी बसों और निजी वाहनों के चलते सड़कों पर जाम लग सकता है। एनएच 24 से होकर दिल्ली, नोएडा, हरियाणा से ब्रजघाट जाने वाले वाहनों की भरमार रहती है।

लाल कुआं, विजयनगर तिराहा, मसूरी, गढ़मुक्तेश्वर चौपला और ब्रजघाट में जाम लगने की संभावना है। इसके अलावा एनएच 58 पर राजनगर एक्सटेंशन चौराहा, मुरादनगर और मोदीनगर में जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच 91 पर सिकंदराबाद, दादरी, लाल कुआं और ठाकुरद्वारा फ्लाइओवर-मेरठ तिराहे पर जाम लग जाता है। इन मार्गों से होकर लोग गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जाते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें