बिजली कनेक्शन लेने वालों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। रेग्यूलेटरी बोर्ड की संस्तुति के बाद लोगों को किसी एक आईडी पर बिजली कनेक्शन देने का निर्णय लिया गया है। अब लोगों को संपत्ति के कागजात लगाने जरूरी नहीं होंगे।
बिजली कनेक्शन लेने में लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता था। औपचारिकता पूरी करने में जहां परेशानी होती है, वहीं पर अफसरों के यहां चक्कर लगाने पड़ते हैं।
रेग्यूलेटरी बोर्ड ने अब केवल एक आईडी पर बिजली कनेक्शन देने की योजना तैयार की है। एसई एसबी यादव ने बताया कि अब बिजली कनेक्शन लेने के लिए संबंधित भूभाग के कागजात नहीं देने होंगे।
कनेक्शन लेने के इच्छुक व्यक्ति आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड या अपने क्षेत्र के पार्षद-ग्राम प्रधान के प्रमाणपत्र के आधार पर आवेदन कर सकेंगे।
इस पर ही उनको कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे। इसके लिए अब कैंप लगाकर कनेक्शन देने के आदेश दिए गए हैं।