फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः बिना डोनर 400 रुपये में मिलेगा प्लेटलेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में डेंगू के फैलते डंक के बीच स्वास्थ्य विभाग ने एक और राहत दी है। अब मरीजों को बिना डोनर के 400 रुपये में प्लेटलेट्स मिलेगा।
विज्ञापन


रैंडम डोनर प्लेटलेट्स (आरडीपी) के तहत यह व्यवस्था की जा रही है। इसमें ब्लड बैंक में मौजूद रक्त में से निकाले गए किसी एक तत्व के निकाले जाने के बाद बचे रक्त से प्लेटलेट्स निकालकर मरीजों को दिया जाएगा।

सिविल अस्पताल के साथ निजी अस्पतालों और ब्लड बैंक को यह व्यवस्था करने को कहा गया है। इस बाबत शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. पुष्पा बिश्नोई ने आदेश कर दिया है।
विज्ञापन


हालांकि दुलर्भ ब्लड ग्रुप की स्थिति में डोनर को लेकर आने पर फ्रेश निकालकर दिया जाएगा। इसके लिए अधिकतम 11,500 रुपये चार्ज लिए जा सकते हैं।

ब्लड बैंक भेजेंगे रिपोर्ट

आरडीपी के तहत मरीजों को सस्ती दर में प्लेटलेट्स मिले, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की निजी ब्लड बैंक पर नजर बनाए हुए है। सभी आठ ब्लड बैंक से आरडीपी की रिपोर्ट हर दिन स्वास्थ्य विभाग को भेजने को कहा गया है, जिसकी सूची सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रहेगी।

ताकि किसी गंभीर स्थिति में मरीजों को उपलब्ध कराया जा सके। सिविल अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. संजय नरूला ने बताया कि ब्लड में मुख्य रूप से आरबीसी, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स होते हैं।

अक्सर मरीजों को आरबीसी चढ़ाया जाता है, जिसके बाद दो तत्व इसमें मौजूद रहते हैं। जिसमें से आसानी से प्लेटलेट्स निकाला जा सकता है।
विज्ञापन

डेंगू मरीजों के लिए मुफ्त एंबुलेंस

सरकारी अस्पताल में बीपीएल और गरीब मरीजों में मुफ्त में प्लेटलेट्स दिया जाएगा। सरकारी ब्लड बैंक आरडीपी नहीं होने की सूरत में विभाग निजी ब्लड बैंक से 400 रुपये में स्वास्थ्य विभाग प्लेटलेट्स खरीदकर ऐसे मरीजों को उपलब्ध कराएगा।

इसके लिए अस्थायी तौर पर सिविल सर्जन डॉ. पुष्पा बिश्नोई ने अस्पताल की इमरजेंसी के लिए 5000 रुपये का बजट दिया है। इमरजेंसी में डेंगू के मरीजों को लाने और रेफर करने पर मुफ्त में एंबुलेंस सेवा देने का निर्णय लिया गया है।

डॉ. पुष्पा बिश्नोई, सिविल सर्जन: आरडीपी के तहत मरीजों को प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 400 रुपये तय किए हैं। इसके लिए सभी अस्पताल और ब्लड बैंक को आदेश भेज दिए हैं। सामान्य अस्पताल के लिए अलग बजट के साथ रेफरल यूनिट को भी मरीज को लाने-ले जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें