फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुसीबत की घड़ी में हनीमून मना रहे बीजेपी सांसद'

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में डेंगू के कहर के बीच आम आदमी पार्टी विधायक और महिला और बाल विकास मंत्री संदीप कुमार ने दिल्ली के सातों सांसदों समेत दिल्ली के उपराज्यपाल और डॉक्टरों पर तीखा हमला बोला है।
विज्ञापन


अपने गैर जिम्मेदाराना बयान में संदीप ने मर्यादाएं भी लांघ दी हैं। हालांकि संदीप के बयान पर शर्मिंदा होते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने माफी मांगी। बाद में विवाद बढ़ता देश संदीप कुमार ने भी माफी मांग ली।

गौरतलब है कि संदीप ने दिल्ली के बीजेपी सांसदों से कल के अपने बयान में ये पूछ लिया था कि आखिर डेंगू का इतना प्रकोप है और बीजेपी के सातों सांसद क्या हनीमून पीरियड पर गए हैं?
विज्ञापन

'सरकारी अस्पताल वालों की औकात नहीं जो एडमिट करने से मना करें'

बता दें कि शुक्रवार को एक जनसभा में संदीप ने कहा कि आप सरकारी अस्पतालों में जाए, डाक्टरों की औकात नहीं है आपको मना करने के लिए। कहां हैं बीजेपी के वो 7 सासंद हनीमून पीरियड पर गए हैं क्या? एलजी साहब कहां गए? कहते थे मेरी दिल्ली।

सिर्फ सांसदों पर नहीं संदीप कुमार ने दिन-रात डेंगू के मरीजों की देखभाल में लगे डॉक्टरों को भी अपना निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल वालों की औकात नहीं है आपको एडमिट करने से मना कर देंगे।

उनके लाइसेंस जब्त करा देंगे। जो डॉक्टर आपको एडमिट करने से मना कर दे उसकी नौकरी खत्म कर देंगे। आज कहां गायब हैं दिल्ली के एलजी नजीब जंग जो कहते हैं मेरी दिल्ली। कहां गए दिल्ली के बीजेपी के 7 सांसद जो दिल्ली ने चुनकर दिए थे? क्या विदेशों में रंगरलिया मना रहे हैं?

स्वास्थ्य मंत्री ने मांगी माफी

गौरतलब है कि संदीप कुमार अपनी ही विधानसभा के सुल्तानपुरी में एक दलित मुस्लिम सभा में लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।

वहां डेंगू पर बोलते-बोलते मंत्री जी खुद अपने ही शब्दों की मर्यादा भूल गए और दिल्ली के सातों सांसदों के बारे में गलत बोल गए। इस पर जब विवाद बढ़ा तो आज दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने संदीप के इस बयान के लिए माफी मांगी।

सत्येंद्र बोले कि हम डेंगू से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कई अस्पतालों में बेड भी बढ़ा दिए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो संदीप कुमार के बयान पर माफी मांगते हैं।
विज्ञापन

'मुझे याद नहीं ऐसा कहा हो, पर माफी मांगता हूं'

वहीं संदीप ने कहा कि मुझे याद नहीं कि मैंने ऐसा कुछ कहा हो। मेरी मकसद किसी को दुख पहुंचाना नहीं था अगर ऐसा हुआ है तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं।

संदीप ने अपनी सफाई में ये भी कहा कि ये उन्होंने उन डॉक्टरों के लिए कहा ‌था ‌जो बुरा बर्ताव करते हैं। फिर भी अगर इस बात से किसी को ठेस पहुंची है तो उसके लिए वो माफी मांगते हैं।

बता दें कि जिन बीजेपी सांसदों के बारे में संदीप पूछ रहे थे उनमें से तीन तो दिल्ली के बाहर हैं और चार दिल्ली में ही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें