फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी छात्रा से युवक ने की गंदी बात, आरोपी की हरकत ने सबको किया हैरान

Sat, 22 Jul 2017 09:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
दिल्ली के चितरंजन पार्क थाना इलाके में एक युवक विदेशी छात्रा को देखकर अश्लील हरकतें करने लगा। युवती वहां अपने कुत्ते को घूमा रही थी। छात्रा ने पुलिस को 100 नंबर पर इसकी सूचना दी और आरोपी की कार की फोटो खींच ली। कार की फोटो के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्जकर दो दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया था। 
विज्ञापन


डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार अरनिका (33) जर्मनी की रहने वाली है और जेएनयू से पीएचडी कर रही है। वह ग्रेटर कैलाश पार्ट-2 में रहती है। बृहस्पतिवार 20 जुलाई को दोपहर करीब 2:45 बजे कुत्ते को घुमाने बाहर निकली थी। जब वह कार पार्किंग एरिया में पहुंची तो उसने देखा कि एक युवक उसे अजीबोगरीब स्थिति में देख रहा है। छात्रा कुत्ते को लेकर चलने लगी। तभी उसने देखा कि युवक ने अपने कपड़े उतार दिए और अश्लील हरकतें करने लगा।

इस पर छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आरोपी कार को लेकर फरार हो गया। छात्रा ने तभी सूझबूझ दिखाई और आरोपी की कार की फोटो खींच ली थी। छात्रा ने इसकी 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। चितरंजन पार्क थाना पुलिस ने सार्वजनिक जगह पर अश्लील हरकतें करने और धमकाने का मामला दर्जकर जांच शुरू की। 
विज्ञापन

पुलिस ने छात्रा द्वारा खींची गई कार की फोटो और उसके द्वारा बताए गए मेक के आधार पर जांच शुरू की।

पुलिस फोटो के आधार पर फरीदाबाद निवासी कार मालिक अनिल कुमार गुप्ता तक पहुंच गई। उसने बताया कि उसने अपनी रिट्ज कार को होडल गांव निवासी पुष्कर को बेच दी थी। इसके बाद पुलिस ने होडल गांव, जिला पलवल हरियाणा निवासी तरुण (32) को गिरफ्तार कर लिया। तरुण व अनिल कुमार परिचित हैं। अनिल कुमार की रिट्ज कार को तरुण चलाता है।

वह 20 जुलाई को अनिल कुमार की एक परिचित महिला को डॉक्टर को दिखाने ग्रेटर कैलाश-दो लेकर आया था। जब वह बाहर इंतजार कर रहा था तभी उसने अश्लील हरकतें की। तरुण पेशे से ड्राइवर है और ऑटो भी चलाता है। उसने पुलिस पूछताछ में कहा है कि वह तो पेशाब कर रहा था, विदेशी छात्रा को ऐसा लगा होगा कि वह अश्लील हरकतें कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें