जर्मन युवती ने अपने ससुर पर रेप का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार पंजाब निवासी उसका पति उसे पहाड़गंज इलाके में छोड़कर चला गया। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि उसका पति से भी विवाद है। पुलिस के अनुसार शाम को सूचना मिली के एक विदेशी युवती कनाट प्लेस इलाके में बैठी है और अपने होटल का रास्ता भूल गई।
पुलिस मौके पर पहुंची व पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह पति के साथ कुछ दिन पहले पहाड़गंज स्थित होटल में रहने के लिए आई थी और उसका पति जहां छोड़ कर चला गया।