नई दिल्ली में जर्मन एंबेसी में काम करने वाली एक महिला के खिलाफ
चाणक्यपुरी थाने में पुलिसकर्मी से बदसलूकी का मामला दर्ज किया गया है।
महिला पर आरोप है कि उसने कार रोकने पर एक ट्रैफिक कांस्टेबल को थप्पड़ जड़
दिया और उसे कुचलने का प्रयास करते फरार हो गई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी 32 वर्षीय महिला के खिलाफ चाणक्यपुरी
थाने में पुलिसकर्मी से बदसलूकी, मारपीट और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने
का मामला दर्ज कर लिया है।
प्रधानमंत्री का कारवां गुजरने पर रोका था महिला को
ट्रैफिक पुलिस को मारने के लिए महिला पर पुलिसकर्मी से बदसलूकी, मारपीट और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला
दर्ज कर लिया है। महिला के आवास और अन्य ठिकानों पर उसकी गिरफ्तारी के लिए
दबिश दी जा रही है।
घटना के बाद पुलिस ने वायरलेस मैसेज पर महिला के कार का
नंबर फ्लैश किया। बाद में कार नंबर के जरिए पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान
कर ली है। गाड़ी नंबर से उसके घर का पता चल गया है, बावजूद इसके अभी तक
गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस के अनुसार गत 5 मई को दिल्ली ट्रैफिक
पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल मोहम्मद फारूक महर्षि रमन मार्ग पर तैनात था।
प्रधानमंत्री का कारवां गुजरने की वजह से उसने ट्रैफिक रोका था। इसी दौरान
वहां कार सवार एक महिला पहुंची और कांस्टेबल से जाने का जिद करने लगी।
ट्रैफिक पुलिस ने महिला के खिलाफ की थी शिकायत
जर्मन एंबेसी में कार्यरत महिला पर आरोप है कि कांस्टेबल के मना करने पर महिला कार से बाहर निकली और कांस्टेबल
फारूक से बदसलूकी करने लगी।
उसने कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया। घटना के
बाद जब लोग जमा होने लगे तो महिला कार लेकर फरार हो गई। कांस्टेबल का आरोप
है कि भागने के दौरान महिला ने उस पर कार चढ़ाने की कोशिश की।
पुलिस के
मुताबिक वह चाणक्यपुरी स्थित जर्मन एंबेसी में काम करती है और दिल्ली की ही
है। 5 मई से ही पुलिस महिला की तलाश कर रही है।