पल्लव कुमार सिंह का कहना है कि आरुषि उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे में गैंगस्टर एक्ट न लगने देने की बात कह रही थी। वह पुलिस में सेटिंग होने का झांसा देकर उससे रकम ऐंठना चाह रही थी।
काफी दिनों तक परेशान होने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी। एसएचओ अनिल कुमार शाही ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद ईस्ट ग्रेटर कैलाश, नई दिल्ली निवासी आरुषि को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।